![]()
आज हर कोई काम के चलते शरीर से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का शिकार हैं, जिसमें शरीर के हर हिस्से में दर्द होना काफी ज्यादा आम है। दरअसल ऐसे में सिर, कमर या फिर जोड़ों में किसी भी तरह का दर्द होने पर लोग तुरंत इस दर्द से राहत पाने के लिए पेनकिलर का सेवन कर लेते और थोड़े वक्त तक के लिए दर्द से छुटकारा पा लेते हैं। कई लोग हर दर्द में पेन किलर लेते हैं और इसके पीछे के नुकसान के बारे में नहीं जान पाते हैं। दरअसल, हर दर्द में इस तरह पेनकिलर का सेवन करना सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हानिकारक साबित होता है। इसमें किडनी को गंभीर रूप से काफी नुकसान पहुंचता है। किडनी शरीर के खून को फिल्टर करती है और शरीर में से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में हमारी काफी ज्यादा सहायता करती है। दरअसल, जब काफी लंबे समय से पेनकिलर को लिया जाता है, तो इससे किडनी का फिल्टरिंग सिस्टम पर बुरा प्रभाव पड़ता है और किडनी के काम करने की शक्ति धीरे-धीरे कम हो जाती है। ज्यादातर पेनकिलर नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाओं की कैटेगरी में आती हैं, जो शरीर में दर्द और सूजन को कम करने में मदद करती हैं। पर, इसके साथ यह किडनी में खून के प्रवाह पर बुरा असर डालती हैं। इन दवाओं का बार-बार सेवन किडनी तक पहुंचने वाले खून की मात्रा को कम कर देता है, जिससे किडनी के खराब होने और किडनी क्रॉनिक डिजीज का खतरा बढ़ता है। आइये इसके बारे में और जानते हैं।
किन लोगों में पेन किलर का ज्यादा जोखिम होता है?
हर व्यक्ति का शरीर अलग-अलग होता है, इसलिए हर व्यक्ति में पेन किलर का असर अलग-अलग ही होता है। हालांकि, कुछ लोगों में इसका खतरा अधिक होता है, जैसे
- जो लोग डायबिटीज और हाई बीपी से पीड़ित होते हैं।
- जो लोग पहले से ही किडनी से पीड़ित होते हैं।
किडनी खराब होने के शुरुआती संकेत क्या हो सकते हैं?
दरअसल, किडनी खराब होने पर शुरुआत में आपको किसी भी तरह का कोई भी लक्षण दिखाई नहीं देता है। दरअसल, किडनी खराब होने के लक्षणों के बारे में जब पता चलता है, जब स्थिति काफी ज्यादा गंभीर रूप धारण कर लेती है। किडनी खराब होने के लक्षण निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि
- पैरों में काफी ज्यादा सूजन आ जाना।
- पेशाब में काफी ज्यादा झाग दिखाई देना।
- पेशाब करते वक्त जलन जैसी समस्या महसूस होना।
- बार-बार पेशाब करने की इच्छा प्रकट होना।
- बिना कोई काम किए काफी ज्यादा थकान महसूस होना।
- भूख कम लगना या फिर न के बराबर भूख लगना।
- ब्लड प्रेशर का काफी ज्यादा बढ़ जाना।
निष्कर्ष: हर बार यह देखा जाता है, कि कोई भी व्यक्ति जब किसी भी प्रकार के दर्द में होता है, तो वह तुरंत ही पेन किलर ले लेता है और थोड़े समय तक के लिए दर्द की समस्या से छुटकारा पा लेता है। कभी-कभार दर्द में पेन किलर लेना गलत नहीं होता है, पर हर बार ऐसा करना सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित होता है। इससे शरीर के कई अंगों को भारी नुकसान पहुंच सकता है, जिसमें किडनी का प्रभावित होना भी शामिल है। इसलिए, पेन किलर को लंबे समय तक लेने से बचना चाहिए। यह किडनी के लिए काफी नुकसानदायक होता है। ऐसे में, जो व्यक्ति हाई बीपी और शुगर जैसी समस्या से पीड़ित होते हैं, दरअसल उनको लंबे समय तक पेन किलर लेने से बचना चाहिए। अगर दर्द की समस्या बार-बार परेशान कर रही है और लगातार पेन किलर लेनी पड़ रही है, तो ऐसे में इसे काफी गंभीरता से लें और तुरंत डॉक्टर से इसकी जांच करायें। जांच के बाद दवा लेना सुरक्षित हो सकता है, पर बिना जांच के लगातार दवा लेना शरीर के अंगों को प्रभावित कर सकता है। आज पेनकिलर आसानी से मिल रही है, इसलिए लोग छोटी-मोटी समस्या में भी इसका उपयोग करते हैं। बिना डॉक्टर की सलाह के पेन किलर लेना किडनी की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए सतर्क रहें। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और किडनी से जुड़ी किसी भी समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही खोसला स्टोन किडनी एंड सर्जिकल सेंटर के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रश्न 1. लंबे समय तक पेन किलर लेने से सेहत पर क्या असर पड़ता है?
असल में, काफी लंबे समय तक पेनकिलर लेने से सेहत पर काफी ज्यादा बुरा असर पड़ सकता है। इससे किडनी की सेहत बुरी तरीके से प्रभावित हो सकती है और तो और इससे लीवर डैमेज, पेट में गंभीर अल्सर या फिर ब्लीडिंग जैसी समस्या का निर्माण हो सकता है। इसके इलावा, पेनकिलर का लंबे समय तक इस्तेमाल दिल की बिमारियों का कारण बन सकता है, जिसमें हार्ट अटैक आना और स्ट्रोक जैसी समस्या का खतरा बढ़ सकता है।
प्रश्न 2. क्या कभी-कभार पेनकिलर लेना सुरक्षित हो सकता है?
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि कभी-कभार दर्द की समस्या होने पर पेन किलर लेना हालांकि पूरी तरीके से गलत नहीं होता है, पर हर बार इस समस्या में दवा लेना सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक साबित नहीं होता है। ऐसे में, ध्यान रखें बिना किसी डॉक्टर की सलाह पर दवा का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए, अगर आपको सिर में दर्द या फिर शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द होता है, तो इसके लिए आप दवा का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
प्रश्न 3. किडनी को सेहतमंद कैसे रखा जा सकता है?
दरअसल, अपनी किडनी को सेहतमंद रखने के लिए आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना, बैलेंस डाइट लेना, डाइट में फाइबर, विटामिन और प्रोटीन से भरपूर पदार्थों को शामिल करना, आवश्यक दवाओं से अपना बचाव करना, शराब और तंबाकू जैसी चीजों से दूरी बनाकर रखना, ब्लड प्रेशर और शुगर को को कंट्रोल में रखना जैसे किआ तरह के उपायों को अपना सकते हैं।

