शरीर के सभी अंग बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे ही किडनी हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। यह हमारे शरीर में से टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करती है। इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपकी किडनी ठीक तरीके से काम नहीं करती है, तो आपके शरीर में से टॉक्सिन सही तरीके से बाहर नहीं निकलते हैं। जिसके कारण समग्र स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है और आपकी किडनी भी सही तरीके से काम नहीं करती है।
आपको बता दें कि कभी कभार आपका खानपान ठीक न हो और आप पानी बहुत ही कम मात्रा में पीते हैं, तो इस स्थिति में न सिर्फ किडनी के काम प्रभावित होते हैं, बल्कि आपकी किडनी में पथरी बनने की समस्या भी हो सकती है। दरअसल आज के समय में लोगों को किडनी में पथरी की समस्या होना एक आम बात हो गयी है और इसके साथ आपको बता दें कि यह एक गंभीर समस्या है, क्योंकि इसमें व्यक्ति के पेट में असहनीय दर्द होता है। जिसकी वजह से उसकी दिनचर्या काफी ज्यादा प्रभावित होती है। इसलिए किडनी में पथरी की समस्या होने पर आपको अपना इलाज करवाने में बिलकुल देरी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि किडनी में पथरी की समस्या को अनदेखा करने की वजह से शरीर में कुछ समस्याएं हो सकती है। आइये इस लेख के माध्यम से इन समस्याओं के बारे में डॉक्टर से विस्तार से जानकारी लेते हैं।
किडनी स्टोन की वजह से होने वाली समस्याएं
1. किडनी इंफेक्शन
दरअसल किडनी में पथरी की समस्या को अनदेखा करने पर आपको किडनी इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। आपको बता दें की जब आपकी किडनी में पथरी होती है, तो इसके कारण आप का यूरिन फ्लो ब्लॉक हो सकता है। इसकी वजह से किडनी में बैक्टीरिया पनप सकते हैं और आपको यूरिन इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है। बता दें कि कुछ गंभीर मामलों में, इस तरीके का इंफेक्शन और अंगों तक भी फैल सकता है, जिसको पायलोनेफ्राइटिस कहा जाता है। इसकी वजह से सेप्सिस हो सकता है, जो की एक जानलेवा स्थिति है।
2. ब्लॉकेज की समस्या
आमतौर पर अगर आपकी किडनी में पथरी बहुत ज्यादा बड़ी है, तो आपको यूरिन ब्लॉकेज की समस्या हो सकती है। इसके कारण आपके ब्लैडर पर बहुत ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है। इस बात पर ध्यान दें कि बड़ी पथरी किडनी से मूत्राशय तक पेशाब के प्रवाह को रोक सकती है, जिसकी वजह से किडनी में पेशाब का बैकअप यानी हाइड्रोनफ्रोसिस हो सकता है। इस तरह की स्थति में किडनी में सूजन, दर्द जैसी परेशानियां भी खड़ी हो सकती हैं।
3. दर्द का बढ़ना
दरअसल किडनी में पथरी का इलाज न किये जाने पर व्यक्ति के पेशाब की स्थिति में बाधा आने लगती है। इसके साथ ही मरीज को पेट के निचले हिस्से में तीव्र दर्द बना रहता है। आपको बता दें कि कई बार यह दर्द बहुत ज्यादा असहनीय हो जाता है और ज्यादातर इस तरीके का दर्द व्यक्ति के मूत्र मार्ग पर होता है। अगर आपको इस तरीके के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो आपको इन लक्षणों को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। अगर कोई भी व्यक्ति इस तरह के लक्षणों की अनदेखी लंबे समय तक करता है, तो इस तरह की स्थिति उस व्यक्ति के लिए जानलेवा भी हो सकती है।
4. किडनी डैमेज
किडनी स्टोन होने पर अगर आप अपना समय पर इलाज नहीं करवाते हैं, तो इसके कारण धीरे -धीरे आपकी किडनी खराब होने लग जाती है। खासकर किडनी में पथरी की समस्या के कारण अगर इंफेक्शन हो जाए और समय पर इसका इलाज न किया जाये, तो मरीज को क्रॉनिक किडनी डिजीज की समस्या भी हो सकती है और इसके साथ साथ मरीज को किडनी फेल होने का खतरा बना रहता है।
5. पेशाब में खून आना
दरअसल अगर आप किडनी में पथरी की समस्या का इलाज समय पर नहीं करवाते हैं, तो आपके पेशाब के जरिये खून भी निकल सकता है। यह भी एक तरह की गंभीर स्थिति है। बता दें कि अगर पेशाब करते समय अक्सर आपको खून आता है, तो इस तरह की स्थिति को बिलकुल भी नज़रअंदान न करें, आप तुरंत डॉक्टर के पास जाएँ। दरअसल पेशाब के साथ खून आना किसी और समस्या की तरह भी इशारा कर सकता है। इसलिए पेशाब के साथ खून आने पर आपको तुरंत अपनी जांच करवानी चाहिए, ताकि असली समस्या का पता चल सके।
किडनी में पथरी के लिए, कब जाएं डॉक्टर के पास
दरअसल किडनी में पथरी की समस्या होने पर आपको यूरोलॉजिस्ट के पास जाना होता है। आमतौर पर अगर आपको किडनी में पथरी है, तो आपके लिए जरूरी है कि आप इसके लक्षणों पर ध्यान दें, जैसे कि आपके पेशाब के साथ खून आना, बुखार होना, आपको बार बार पेशाब की समस्या होना और आपको पेशाब करते वक्त दिक्कत का सामना करना। इसके अलावा अगर आपके पेट में असहनीय दर्द हो, तो आपको तब भी डॉक्टर पास जाकर अपनी जांच करवानी चाहिए।
निष्कर्ष
किडनी हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। आजकल लोगों के गलत खानपान और बहुत कम मात्रा में पानी पीने से किडनी की कार्यप्रणाली पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है और किडनी में पथरी की समस्या होती है। इस दौरान लोगों को किडनी में पथरी की समस्या होना एक आम बात है। यह एक गंभीर बीमारी है। इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, इस समस्या को नजरअंदाज करने से व्यक्ति के शरीर में कुछ समस्याएं हो सकती हैं, जैसे किडनी में संक्रमण, पेशाब में खून आना, किडनी को नुकसान, दर्द का बढ़ना और ब्लॉकेज की समस्या आदि। इसलिए अगर आपको किडनी में पथरी की समस्या है, तो आपको तुरंत किसी यूरोलॉजिस्ट के पास जाकर इसका इलाज करवाना चाहिए। अगर आपको भी किडनी में पथरी की समस्या है और आप इसे नजरअंदाज किए बिना तुरंत इसका इलाज करवाना चाहते हैं, तो आप आज ही खोसला स्टोन किडनी एवं सर्जिकल सेंटर में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रश्न 1. किडनी स्टोन होने के क्या लक्षण हैं?
अगर किडनी स्टोन को नज़रअंदाज किया जाए, तो यह मूत्र मार्ग तक पहुंच सकता है। इसके कारण यूरिन फ्लो बाधित हो सकता है। अगर किडनी स्टोन है, तो मरीज को पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द, पेट खराब होना, उल्टी, बुखार और ठंड लगना जैसे कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
प्रश्न 2. किडनी में स्टोन रहने से क्या होता है?
किडनी में स्टोन रहने से यानी समय पर इलाज न करवाने पर किडनी में इन्फेक्शन और पेशाब में इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर इंफेक्शन फैल जाए, तो सेप्सिस भी हो सकता है।
प्रश्न 3. आपको कैसे पता चलेगा कि किडनी स्टोन निकल रहा है?
आपका किडनी स्टोन निकल रही है या नहीं, यह जाने के लिए आपको अपना टेस्ट कराना जरूरी है। जांच किए बिना किडनी स्टोन की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं मिल सकती है। अच्छा होगा कि आप डॉक्टर के पास जाएं और किडनी स्टोन की जांच करवाएं।