![]()
दरअसल, प्रोस्टेट एक छोटी ग्लैंड होती है, जो आम तौर पर, पुरुषों के पेट के निचले भाग में मौजूद होती है। आम तौर पर, प्रोस्टेट ग्लैंड का आकार एक अखरोट की तरह होता है, जो सिर्फ और सिर्फ पुरुषों में ही पाई जाती है। आपको बता दें, कि प्रोस्टेट कैंसर एक तरीके का कैंसर होता है, जो प्रोस्टेट ग्लैंड में उत्पन्न होता है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि प्रोस्टेट कैंसर एक तरीके की गंभीर बीमारी होती है, जो हर साल काफी लोगों को प्रभावित करती है। दरअसल, इस गंभीर कैंसर की शुरुआत तब होती है, जब प्रोस्टेट ग्लैंड में सेल्स कंट्रोल से बाहर बढ़ने लग जाते हैं। आम तौर पर, हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोस्टेट कैंसर का शुरूआती चरण, पता नहीं चल पाता है, क्योंकि इस समस्या की शुरुआत में किसी भी तरह के कोई लक्षण दिखाई नहीं पड़ते हैं, पर जब यह कैंसर प्रोस्टेट ग्लैंड से होते हुए शरीर के दूसरे भागों में फैलता है, तो इस दौरान एक व्यक्ति को पेशाब से जुडी कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ता है।
आपको बता दें, कि इस तरह की गंभीर समस्या, मध्यम उम्र वर्ग या फिर उससे ज्यादा उम्र के लोगों में काफी ज्यादा देखने को मिलती है। यूरोलॉजी केयर फाउंडेशन के मुताबिक, अमेरिका में पुरुषों में कैंसर की वजह से होने वाली मौतों का दूसरा सबसे बड़ा कारण प्रोस्टेट कैंसर को ही माना जाता है। दरअसल, भारत में भी इस तरह की समस्या को काफी ज्यादा देखा जा रहा है, मतलब कि भारत भी इस समस्या के प्रकोप से बचा नहीं है। आम तौर पर, बस एक यही कारण होता है, कि अक्सर लोगों के मन में इस तरह की समस्या से जुड़े कई सवाल आते हैं। वह कौन से सवाल हैं, जो पुरुषों में पाए जाने वाले प्रोस्टेट कैंसर से जुड़े होते हैं? दरअसल, प्रोस्टेट कैंसर से जुड़े कई सवाल लोगों के मन में आ सकते हैं, जैसे कि प्रोस्टेट कैंसर क्या है, प्रोस्टेट कैंसर के कारण क्या हो सकते हैं, प्रोस्टेट कैंसर कैसे फैलता है, इसके लक्षण क्या होते हैं, प्रोस्टेट कैंसर के स्क्रीनिंग टेस्ट क्या हो सकते हैं, क्या प्रोस्टेट कैंसर जैसी समस्या को रोका जा सकता है और क्या प्रोस्टेट कैंसर का इलाज दर्दनाक होता है आदि। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
सवाल, जो पुरुषों में पाए जाने वाले प्रोस्टेट कैंसर से जुड़े होते हैं:
- प्रोस्टेट कैंसर क्या है?
प्रोस्टेट कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो हर साल काफी लोगों को प्रभावित करती है। हालांकि, प्रोस्टेट कैंसर का विकास धीरे-धीरे होता है। कई प्रोस्टेट कैंसर तेजी से फैलने वाले होते हैं, जो प्रोस्टेट ग्लैंड के बाहर भी फैल सकते हैं और यह जानलेवा भी हो सकते हैं।
- प्रोस्टेट कैंसर के कारण क्या हो सकते हैं?
आम तौर पर, प्रोस्टेट कैंसर के कारणों में बढ़ती उम्र, काफी ज्यादा धूम्रपान करना, खराब खान-पान और काफी मोटापा शामिल हो सकता है।
- प्रोस्टेट कैंसर कैसे फैलता है?
प्रोस्टेट कैंसर के फैलने की दर के आधार पर, इस को दो मूल प्रकारों में बांटा गया है:
- एग्रेसिव या आक्रामक: इसका विकास बहुत तेजी से होता है।
- नॉन-एग्रेसिव : इसका विकास धीरे-धीरे होता है।
- प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण क्या होते हैं?
दरअसल, प्रोस्टेट कैंसर के लक्षणों में, पेशाब करने में दिक्कत होना, हाई ब्लड प्रेशर होना, पेशाब में खून आना, पेशाब करते समय दर्द या फिर जलन होना शामिल हो सकता है।
- प्रोस्टेट कैंसर के स्क्रीनिंग टेस्ट क्या हो सकते हैं?
इस समस्या की स्क्रीनिंग के लिए प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन टेस्ट और डिजिटल रेक्टल एग्जाम का इस्तेमाल किया जाता है।
- क्या प्रोस्टेट कैंसर का इलाज दर्दनाक होता है?
आम तौर पर, अगर प्रोस्टेट कैंसर जैसी गंभीर बिमारी की पहचान शुरुआत में ही हो जाये, तो इसके इलाज के लिए सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ती है। असल में, इसका उपचार कीमो और रेडियो थेरेपी से किया जाता है, इसलिए इस उपचार के दौरान मरीज को किसी भी तरह का कोई दर्द नहीं होता है।
निष्कर्ष: प्रोस्टेट कैंसर क्या है, इसके स्क्रीनिंग टेस्ट क्या होते हैं, यह कैसे फैलता है, क्या इस को रोका जा सकता है और क्या प्रोस्टेट कैंसर का इलाज दर्दनाक होता है? दरअसल, प्रोस्टेट कैंसर से जुड़े ऐसे कई सवाल होते हैं, जो अक्सर पुरषों के मन में आते हैं। इस लेख के माध्यम से हमने आपको इन सवालों के जवाबों के बारे में विस्तार से बताया है। आशा करते हैं, कि आपको प्रोस्टेट कैंसर से जुड़े मुख्य तथ्यों के बारे में विस्तार से जानकारी मिली होगी। दरअसल, इस लेख के माध्यम से बताए गए सुझावों को अपनाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें। अगर आपको भी इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करनी है, या फिर अगर आपको भी प्रोस्टेट कैंसर जैसी कोई समस्या है, जिस का आप समाधान चाहते हैं, तो आप आज ही खोसला स्टोन किडनी एंड सर्जिकल सेंटर में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

