![]()
आज के समय में काम के चलते लोग अपनी सेहत का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते हैं और शरीर से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। ज्यादातर लोग गलत खान-पीन और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से ही गंभीर बीमारियों का शिकार होते हैं, जिसमें किडनी की पथरी होना भी काफी आम होता है। आम तौर पर यह समस्या ज्यादातर लोगों के लगत खाना-पान और गैर सेहतमंद जीवनशैली की वजह से ही होती है। क्योंकि, भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण लोग अपनी भूख को मिटाने के लिए सामने आने वाली किसी भी चीज का सेवन किसी भी मात्रा में आराम से कर लेते हैं। इसलिए, आधे से ज्यादा लोग किडनी में पथरी की समस्या से परेशान रहते हैं और इसी के कारण उनको कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है, जिसमें पेट में होने वाला गंभीर दर्द भी शामिल होता है।
दरअसल, इसके बारे में तो सभी लोग जान ही गए होंगे, कि किडनी में पथरी की समस्या काफी ज्यादा दर्दनाक होती है, जिसकी वजह से कई बार एक व्यक्ति का काम करना और कुछ भी करना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा, इस तरह की स्थिति के दौरान एक व्यक्ति को पेट के निचले हिस्से में काफी ज्यादा दर्द होना, पसलियों के निचले हिस्से में दर्द होना, पीठ या फिर बाजू में बहुत तेज दर्द महसूस होना, पेशाब का धुंधला हो जाना, बुखार होना, पेशाब में काफी ज्यादा बदबू आना, बार-बार पेशाब आना, पेशाब में काफी मात्रा में खून का आना, पेशाब करते वक्त जलन जैसी समस्या महसूस होना, जी मिचलाना, उल्टी आना जैसी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जो केवल गलत खान -पान और और जीवन में गलत आदतों को अपनाने के कारण ही होती है। इसके अलावा, ज्यादा मीठे का सेवन करने से भी किडनी में पथरी की समस्या हो सकती है। अब ऐसे में, बहुत से लोग इसके बारे में जानना चाहते हैं, कि क्या वाकई अधिक मात्रा में मीठे का सेवन करने पर किडनी में पथरी की समस्या हो सकती है? दरअसल, हाँ अधिक मात्रा में चीनी या फिर मीठे का सेवन करने पर आपको किडनी में पथरी की समस्या का जोखिम काफी ज्यादा बढ़ सकता है। ऐसे में, बहुत से लोग किडनी में पथरी की समस्या को ठीक करने के लिए कई तरह के उपायों का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि किडनी में पथरी की समस्या से बचने के लिए आप काफी मात्रा में पानी का सेवन करने, रोजाना एक सेहतमंद डाइट का सेवन करने और साथ में अपनी डाइट में कैल्शियम ऑक्सलेट से भरपूर खाने को शामिल करने जैसे उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
क्या किडनी में पथरी का कारण चीनी या फिर मीठा बन सकता है?
दरअसल, डॉक्टर का इस पर यही कहना है, कि अपनी डाइट में मीठे या फिर चीनी का सेवन अधिक मात्रा में शामिल करने पर आपको किडनी में पथरी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। विशेष तौर पर, मीठे ड्रिंक्स और प्रोसेस्ड फूड में मिलाई जाने वाली चीनी किडनी में पथरी बनने का एक बहुत बड़ा कारण बनती है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि डाइट में मीठे का सेवन अधिक मात्रा में करने पर शरीर में यूरिक एसिड का लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाता है और पेशाब के पीएच लेवल को काफी कम कर देता है, इसी एक कारण की वजह से किडनी में कैल्शियम ऑक्सालेट और कैल्शियम फॉस्फेट जैसी पथरियों के बनने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है।
आम तौर पर, मीठे ड्रिंक्स और पैकेज्ड फूड में पाया जाने वाला फ्रक्टोज, जो किडनी में मिनरल्स को संभालने की शक्ति को पूरी तरीके से बदल कर रख सकता है और साथ में, मेटाबॉलिक बदलावों को बढ़ा सकता है। इसके कारण किडनी में पथरी की समस्या का जोखिम काफी ज्यादा बढ़ सकता है। मीठे का ज्यादा सेवन, पानी का कम मात्रा में सेवन और काफी ज्यादा मोटापा होने के कारण पथरी की समस्या हो सकती है।
किडनी में पथरी की समस्या से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है?
इस दौरान इस बात का ध्यान रखें, कि कभी भी सिर्फ चीनी किडनी में पथरी का कारण नहीं बनती है, पर यह एक बड़ा और महत्वपूर्ण जोखिम कारक हो सकता है, जिसको बदलने की काफी ज्यादा जरूरत होती है। आम तौर पर, जिन लोगों में किडनी में पथरी होने का पारिवारिक इतिहास होता है, दरअसल उन को निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे कि
- रोजाना शरीर को हाइड्रेट रखने पर ध्यान देना चाहिए।
- चीनी का कम मात्रा में सेवन करना चाहिए।
- नार्मल कैल्शियम का इस्तेमाल करना चाहिए।
- कम सोडियम वाला बैलेंस्ड डाइट लेना चाहिए।
- ऐसे लोगों को किसी चीज में मिलाई गई चीनी यानी कि एडेड शुगर वाले पदार्थों का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।
दरअसल, इससे दोबारा पथरी होने का जोखिम काफी ज्यादा कम हो जाता है।
निष्कर्ष: गलत खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को किडनी में पथरी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसमें अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करना भी किडनी में पथरी की समस्या का एक बहुत बड़ा कारण बन सकता है। मीठी ड्रिंक्स और प्रोसेस्ड फूड्स में एडेड शुगर जैसे पदार्थों का सेवन करने पर किडनी में पथरी का जोखिम काफी ज्यादा बढ़ सकता है। ऐसे में, किडनी की पथरी की समस्या से बचने के लिए आप इस लेख में बताए गए उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। किडनी में पथरी की समस्या को नजरअंदाज करने की बजाए आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और किडनी से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही खोसला स्टोन किडनी एंड सर्जिकल सेंटर में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

