![]()
किडनी में पथरी की समस्या किसी भी मौसम में हो सकती है, पर गर्मियों के मौसम में इसका विशेष ध्यान रखने की काफी ज्यादा जरूरत होती है। क्योंकि, आज इस बात से कोई भी अनजान नहीं है, कि गर्मी का मौसम जब भी आता है अपने साथ कई तरह की चुनौतियों और कई बीमारियों को लेकर आता है। ऐसे में, सेहत का अच्छे से ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आम तौर पर, इस मौसम में अक्सर ही लोगों के शरीर में पानी की कमी हो जाती है और लोगों को सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें लोगों की किडनी में पथरी की समस्या होना बहुत ही आम माना जाता है। किडनी में पथरी की समस्या एक दर्दनाक स्थिति को पैदा कर देती है, जिसमें लोगों को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि इस मौसम में लोगों के शरीर से पानी काफी मात्रा में निकलता है, चाहे वो पेशाब के माध्यम से हो या फिर पसीने के माध्यम से। इसी के चलते हम में से ज्यादातर लोगों का शरीर डिहाइड्रेट यानी कि शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिसकी वजह से शरीर कई तरह की समस्याओं का शिकार हो जाता है। इसमें किडनी बुरी तरीके से प्रभावित हो जाती है।
दरअसल, यह सभी जानते हैं, कि किडनी हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो न केवल शरीर में खून साफ़ करने का काम करती है, बल्कि यह शरीर में मौजूद फालतू नमक, पानी और अपशिष्ट पदार्थों को भी पेशाब के माध्यम से बहार निकालने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करती है। दरअसल, गर्मियों के मौसम में शरीर को ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है और जब ऐसे में शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो इसके कारण किडनी को अपना काम करने में बहुत सी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। इसी कारण से गर्मियों के दौरान किडनी में पथरी बनने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में, आपको पानी का सेवन खूब मात्रा में करना चाहिए, ताकि आप किडनी में होने वाली समस्या से अपना बचाव कर सके। समस्या अधिक गंभीर होने पर आप अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इसके डॉक्टर से और जानकारी प्राप्त करते हैं।
पानी की कमी से किडनी में पथरी की समस्या कैसे हो सकती है?
डॉक्टर के अनुसार, शरीर में पानी की मात्रा कम होने पर आपके पेशाब की मात्रा में काफी कमी देखी जा सकती है। पेशाब में कमी मतलब शरीर में अपशिष्ट पदार्थों का अधिक जमा होने लगना। ऐसे में, कैल्शियम, ऑक्सलेट और यूरिक एसिड जैसे खनिज पदार्थ जो पेशाब में पाए जाते हैं और किडनी में अधिक मात्रा में इकट्ठा हो जाते हैं। यह खनिज पदार्थ छोटे-छोटे क्रिस्टल का रूप ले लेते हैं, जो आगे चलकर किडनी की पथरी का रूप धारण कर लेते हैं। गर्मियों में पसीना अधिक निकलता है, जिसके कारण शरीर में पानी की मात्रा काफी कम हो जाती है और इसके कारण किडनी में पथरी बनने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए, गर्मियों में पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना महत्वपूर्ण होता है।
किडनी में पथरी के शुरुआती लक्षण क्या हो सकते हैं?
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि किडनी की पथरी के दौरान नजर आने वाले शुरुआती लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसा करना सेहत और किडनी दोनों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। किडनी में पथरी के दौरान दिखाई देने वाले शुरुआती लक्षण निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे
- कमर के निचले पासे में काफी तेज दर्द होना।
- पेट के निचले भाड़ में काफी तेज दर्द होना।
- पेट और कमर में असहनीय दर्द होना।
- पेशाब करते वक्त काफी ज्यादा जलन और दर्द का अभाव होना।
- बार-बार पेशाब करने की इच्छा प्रकट होना।
- पेशाब करते वक्त पेशाब में खून आना।
- मतली और उल्टी जैसी समस्या उत्पन्न होना।
किडनी को सेहतमंद रखने के लिए क्या करना चाहिए?
दरअसल, किडनी को सेहतमंद रखने के लिए आप निम्नलिखित तरीकों को अपना सकते हैं, जैसे कि
- गर्मियों के मौसम में, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना।
- ऐसे में, अपनी डाइट में फलों और सब्जियों को शामिल करना।
- ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड्स को अपनी डाइट में बिल्कुल भी शामिल न करना।
निष्कर्ष: बेशक किडनी में पथरी होना एक आम बात है, पर यह जितनी आम होती है उतनी ही ज्यादा दर्दनाक भी होती है। गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की कमी होना एक आम बात है, पर शरीर में होने वाली इस कमी के कारण किडनी में पथरी बनने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए, किडनी की पथरी की समस्या से अपना बचाव करने के लिए आपको रोजाना 8 से 10 गिलास पानी के जरूर पीने चाहिए। इसके अलावा, सेहतमंद डाइट में नारियल पानी और नींबू पानी को जरूर शामिल करें। इससे समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। किडनी स्टोन में कुछ लोगों को मतली और उल्टी भी आ सकती है और अगर इसके साथ आपको तेज या फिर गंभीर दर्द महसूस हो, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इस के बारे में ज्यादा जानने के लिए और किडनी से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही खोसला स्टोन किडनी एंड सर्जिकल सेंटर के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!
प्रश्न 1. किडनी को सेहतमंद रखने के लिए कैसा भोजन फायदेमंद होता है?
आम तौर पर, किडनी को सेहतमंद रखने के लिए फास्फोरस, सोडियम की कम मात्रा और संतुलित पोटेशियम वाले खाने को सबसे ज्यादा उत्तम माना जाता है।
प्रश्न 2. क्या किडनी में होने वाली समस्या में छोटे बच्चे भी चपेट में आ सकते हैं?
दरअसल, हाँ, किडनी में होने वाली समस्याओं की चपेट में छोटे बच्चे भी आ सकते हैं।

