Urology Insights Medically Verified Publication

वृषण दर्द क्या होता है, इसके मुख्य लक्षण और कैसे पाएं निदान ?

Dr. Rajesh Khosla By Dr. Rajesh Khosla (Senior Urologist)
October 08, 2024
5 min read
वृषण दर्द क्या होता है, इसके मुख्य लक्षण और कैसे पाएं निदान ?
वृषण दर्द होना एक चिंताजनक लक्षण हो सकता है, जिसके बारे में जानना और उसे समझना बेहद आवश्यक है | वृषण में दर्द कई कारणों से उत्पन्न हो सकता है, जैसे कि गंभीर चोट लगने के कारण, किडनी स्टोन, हर्निया की समस्या, संक्रमण और कई अन्य ऐसी स्वास्थ्य से जुड़ी स्थितियां भी शामिल है | कुछ वृषण दर्द की स्थिति काफी मामूली होती है, जिसका आसानी से इलाज किया जा सकता है, लेकिन कई बार गंभीर स्थिति होने के कारण तत्काल चिकित्सा की आवश्यकता भी पड़  सकती है | आइये जानते है वृषण दर्द की समस्या को विस्तार पूर्वक से :-    वृषण दर्द क्या होता है ?    वृषण दर्द वह दर्द होता है, जिसका आपको अपने एक या दोनों अंडकोषों में महसूस होता है | आपके अंडकोष के अंदर दो नरम सरंचनाएं होती है, जो लिंग के नीचे थैली सी बनी होती है | अंडकोष का काम शुक्राणु और यौन संबंध से जुड़ी हार्मोन टेस्टोस्टेरोन का निर्माण करना होता है | अंडकोष प्रत्येक व्यक्ति के शरीर में मौजूद संवेदनशील हिस्सों में से एक होता है | वृषण दर्द क्या होता है, इसके मुख्य लक्षण और कैसे पाएं निदान ? | Khosla Stone Kidney & Surgical Centreलेकिन कई कारणों से आपके अंडकोष में असुविधा या फिर दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिसकी वजह से इसके आस-पास मौजूद अंगों में भी काफी दर्द होने लग जाता है | हल्की चोट लगने से अंडकोष में दर्द होना एक आम समस्या है, लेकिन अगर आप काफी लम्बे समय से अंडकोष में हो रहे रहे दर्द की समस्या से गुजर रहे है तो इसे बिलकुल भी नज़रअंदाज़ न करें और इलाज के लिए तुरंत डॉक्टर के पास जाएं | आइये जानते है वृषण दर्द किन कारणों से होता है उत्पन्न :-             वृषण दर्द किन कारणों से उत्पन्न होता है ?    यदि किसी कारण वर्ष आपको आपके कमर में चोट लगी है तो इसकी वजह से वृषण में दर्द होना स्वाभाविक है | लेकिन कई मामलों में वृषण में हो रहे दर्द को स्पष्ट कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है | कभी-कभी लंबे समय तक एक ही बैठने से या फिर एक साधारण सी क्रिया करने से भी अंडकोष में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है | लंबे समस्या तक रहने वाले वृषण दर्द का मतलब यह है की आपको चिकित्सा संबंधी समस्या है, जिसका सही समय पर इलाज की बेहद आवशयक है | वृषण में दर्द होने के कुछ आम कारणों में शामिल है :-   
  • किडनी स्टोन की समस्या का उत्पन्न होना 
 
  • मधुमेह से होने वाले संभावित जटिलता, आपके अंडकोष के पास मौजूद को प्रभावित कर सकते है, जिससे वृषण दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है | 
 
  • वृषण कैंसर आमतौर पर दर्द से रहित होता है, लेकिन कभी-कभी इसे अंडकोष में या फिर कमर में हल्का दर्द होने का अनुभव हो सकता है | 
 
  • कभी-कभी मृत शुक्राणु अंडकोष के पास मौजूद, एपडीडिमिस के अंदर जमा होकर एक तरल पदार्थ से भरा सिस्ट का निर्माण कर देती है, जिसे स्पर्मेटोसील भी कहा जाता है | आम तौर पर स्पर्मेटोसील से इतना दर्द का अनुभव नहीं होता, लेकिन इसका आकार बड़ा होने पर यह असुविधाजनक स्थिति को उत्पन्न कर सकता है | 
 
  • वैरिकोसेले आपके अंडकोष में मौजूद एक बड़ी नसों का समूह होता है, जिनमें कुछ गतिविधि के दौरान दर्द का अनुभव हो सकता है | लेकिन आप जब आराम करते है तो इससे दर्द काफी हद तक ठीक हो जाता है | 
 
  • वृषण मरोड़ एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आपका वृषण घूम जाता है | इस स्थिति की वजह से वृषण तक जाने वाली रक्त वाहिकाओं में मरोड़ आ जाता है,जो रक्त अप्पूर्ति को रोकने का कार्य करता है | ऐसा होने से वृषण में अचानक से दर्द का अनुभव हो सकता है | वृषण मोड़ एक चिकित्सा आपात स्थिति है, जिसका इलाज केवल सर्जरी के मध्यम से ही किया जा सकता है |   
 
  • पुरुष नसबंदी एक सर्जरी होती है, जिसमें शुक्रवाहिकाओं को सील कर दिया जाता है, जो शुक्राणु ले जाने वाली नलिकाएं होती है | इस सर्जरी के बाद कुछ लोगों को अधिवृषण या फिर शुक्रवाहिकाओं में उच्च दबाव पड़ने के कारण वृषण दर्द हो सकता है |    
वृषण दर्द क्या होता है, इसके मुख्य लक्षण और कैसे पाएं निदान ? | Khosla Stone Kidney & Surgical Centreवृषण दर्द से कैसे पाया जा सकता है निदान ?          वृषण दर्द का उपचार इसके अंतर्निहित के कारणों पर निर्भर करता है, क्योंकि इसमें दवाएं, शल्य चिकित्सा हस्तक्षेप और घरेलू उपचार शामिल हो सकते है | यदि आप भी ऐसी ही परिस्थिति से गुजर रहे है तो बेहतर यही की आप ऐसे समय में लापरवाही बिलकुल न दिखाएं और किसी भी प्रकार के इससे जुड़े लक्षणों का पता लगते ही डॉक्टर के पास जाएं और अपना इलाज करवाएं, ताकि जल्द से जल्द से आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सके |    इलाज के लिए आप खोसला स्टोन किडनी एंड सर्जिकल से परामर्श कर सकते है | इस संस्था के सीनियर कंसलटेंट डॉक्टर राजेश खोसला उरोलॉजिस्ट में स्पेशलिस्ट है, जो पिछले 20 सालों से पीड़ित मरीज़ों का सटीकता से इलाज कर रहे है | इसलिए परामर्श के लिए आज ही खोसला स्टोन किडनी एंड सर्जिकल सेंटर की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं और अपनी अप्पोइन्मेंट को बुक करें | आप चाहे तो वेबसाइट पर दिए गए नबरों से सीधा संस्था से संपर्क कर सकते है |