दुनिया भर में, बहुत बड़ी आबादी किडनी में पथरी की समस्या से जूझ रही है। लगभग, इस बात को सभी जानते हैं, कि मिनरल्स और सोडियम का जमाव किडनी में पथरी जैसी समस्या बनने का एक प्रमुख कारण होता है। आम तौर पर, इस तरह की स्थिति में मरीज के पेशाब में, कैल्शियम, ऑक्सालेट और यूरिक एसिड की मात्रा तरल पदार्थ की तुलना में काफी ज्यादा हो जाती है। किडनी में पथरी की समस्या काफी ज्यादा दर्दनाक होती है। इस तरह की समस्या में, मरीज को असहनीय दर्द होता है, जिससे कि वह काफी ज्यादा परेशान और दिन भर में किसी भी काम को अच्छे तरीके से नहीं कर पाता है। दरअसल, किडनी में पथरी की समस्या होने के कई कारण होते हैं, किसी एक कारण की वजह से किडनी में पथरी की समस्या नहीं होती है। आम तौर पर, इस तरह की समस्या उत्पन्न होने पर खारा पानी पीने की सलाह दी जाती है। पर, इस तरह की स्थति में यह भी कहा जाता है, कि खारा पानी पीने से किडनी में पथरी का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। क्या वाकई ऐसा होता है? आइये इस लेख के माध्यम से इसके डॉक्टर से इसके बारे में पुष्टि करते हैं, कि क्या वाकई खारे पानी से किडनी में पथरी की समस्या होती है?