
मल के साथ खून आने के मुख्य लक्षण क्या है ?
मल के साथ खून आने का सबसे बड़ा लक्षण है, मल का रंग काला होना, वहीं अगर मल में खून अधिक मात्रा में स्त्रावित है तो इससे रक्तस्राव अधिक मात्रा में हो सकता है, इसके अलावा :-- शरीर के रंग का पीला पड़ना
- पेट का अधिक फूल जाना
- दिल की धड़कन का तेज़ जो जाना
- थकावट महसूस करना
- ब्लड प्रेशर के स्तर का कम होना
- सांस लेने में परेशानी होनी आदि शामिल है |
मल के साथ खून आने के मुख्य कारण क्या है ?
बहुत से लोग मल के साथ खून आने के कारण को बवासीर समझते है, लेकिन आपको बता दें बवासीर के अलावा और भी ऐसे कई कारण होते है, जो मल के साथ खून आने की मुख्य वजह बनते है, जिसमें शामिल है :-- एनल फिशर :- यह एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें गुदा के मार्ग में किसी प्रकार का कट या फिर दरार पड़ जाता है | जिसकी वजह से मल के साथ खून आने लग जाता है |
- क्रोनिक रोग :- काफी लंबे समय से चल रहे पाचन संबंधी विकार की वजह से भी मल के साथ खून आ सकता है | क्रोनिक रोग में छोटी आंत में सूजन आ जाती है, जिससे मल त्याग के दौरान रक्तस्राव होने लग जाता है |
- डिवैर्टिकुलोसिस:- जब पीड़ित व्यक्ति की बड़ी आंते में एक अप्राकृतिक थैली या फिर पाउच का निर्माण होने लगता है तो इस स्थिति को डिवैर्टिकुलोसिस कहा जाता है, जिसके वजह मल के साथ खून आने लगता है |
- कोलोन कैंसर :- बड़ी आंत वाले स्थिति को कोलोन कैंसर कहा जाता है, जो मल के साथ खून आने का कारण बनते है |
- फ़ूड पोइजनिंग :- यदि गलती से आप किसी विषैले पदार्थ या फिर पानी का सेवन कर लेते है तो इससे आपको फ़ूड पोइजनिंग की समस्या हो सकती है, जो मल के साथ खून आने का कारण बन सकता है |
- आंतों में सूजन कारण :- जब किसी कारणों से आंतों में सूजन आ जाती है तो इससे मल के साथ खून आने की संभावना हो सकती है |
- गुदा यौन संबंध :- गुदा में यौन संबंध बनाने से अंदरूनी आंत जख्मी हो जाते है, जिसकी वजह से मल के साथ खून आने लग जाता है |
- आंतरिक रक्तस्राव होना :- यदि आपके मल का रंग लाल या फिर काला है तो हो सकता है कि आपके पाचन तंत्र के किसी हिस्से में अधिक मात्रा में रक्तस्राव हो रहा हो |
- प्रोक्टाइटिस :- जब गुदा के आंतरिक हिस्से में या फिर आंतों में सूजन आ जाता है तो इस स्थिति को प्रोक्टाइटिस कहा जाता है, जिसकी वजह से भी मल के साथ खून आ सकता है |
- रेक्टल प्रोलैप्स :- बहुत से लोग इस समस्या को बवासीर समझ बैठते है, लेकिन इस बीमारी में बड़ी आंत गुदा मार्ग से बाहर की तरफ फैलने लग जाती है, ऐसे स्थिति में न केवल मल के साथ खून आता है, बल्कि उठाने-बैठने में ब्लड आ सकता है |
