
लुधियाना, पंजाब में लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी: पित्ताशय की थैली निकालने की सर्जरी उपलब्ध है। वास्तव में पित्ताशय एक छोटी थैली होती है, जो पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में लीवर के नीचे मौजूद होती है। हरा-पीला तरल पदार्थ और पित्त रस इस थैली में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया में मदद करता है। जब पित्त रस में कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी ज्यादा अधिक हो जाता है, तो तब पित्ताशय की पथरी का निर्माण होता है। हर व्यक्ति में पित्त की पथरी का आकार विभिन्न होता है। खोसला किडनी स्टोन एंड सर्जिकल सेंटर, जोकि लुधियाना, पंजाब में एक सर्वश्रेष्ठ पित्ताशय के अस्पतालों में से एक है। अस्पताल में विशेषज्ञ द्वारा पहले मरीज के संपूर्ण स्वास्थ्य की उचित जांच की जाती है और सबसे उपयुक्त इलाज योजना बताई जाती है, जो मरीज के स्वास्थ्य में सुधार लाती है। इलाज योजना से जुड़े, आपको सबसे बढ़िया देखभाल प्रदान करने के लिए, हमारे पास स्वास्थ्य सेवा के सबसे भरोसेमंद साधन उपलब्ध हैं।
लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी सर्जरी के माध्यम से पित्ताशय को हटा दिया जाता है। इलाज के दौरान, पेट के दाहिने हिस्से में कुछ छोटे चीरे लगाए जाते हैं। इन चीरों के माध्यम से लैप्रोस्कोप को आसानी से पेट के भीतर भेजा जा सकता है। यह एक पतली ट्यूब जैसा उपकरण होता है, जिसके दूसरे सिरे पर एक पतला कैमरा लगा हुआ होता है। पित्ताशय की थैली के स्थान की अच्छे तरीके से जांच करने के बाद ही, पित्ताशय सर्जन एक और चीरा लगाकर उसे सावधानीपूर्वक निकाल देता है। लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी एक कम तकलीफदेह और कम जटिल प्रक्रिया है, जो कि मरीज की सेहत में जल्दी सुधार लाने में काफी मदद करती है। हमारे यूरोलॉजी अस्पताल में इलाज को अत्यंत आसानी से करने के लिए और गुणवत्ता वाले परिणाम प्राप्त करने के लिए वह सभी नवीनतम लैप्रोस्कोपी उपकरण उपलब्ध हैं।
लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी सर्जरी वास्तव में पित्त की पथरी वाले मरीजों की सहायता करती है, जो दर्द और संक्रमण से पीड़ित होते हैं। पित्ताशय की पथरी पाचन प्रणाली में पित्त नली के प्रवाह को रोक सकती है। इसकी वजह से सम्पूर्ण शरीर को होने वाली परेशानी के कारण वक्त पर इलाज प्राप्त करना बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है। यहां पर कुछ आम लक्षण दिए गए हैं, जो आपकी हालत को सुधारने के लिए, लुधियाना में लैप कोलेसिस्टेक्टोमी प्रक्रिया करवाने की जरूरत की तरफ इशारा करते हैं:
लुधियाना में खोसला किडनी स्टोन एंड सर्जिकल सेंटर में जब आप हमारे अनुभवी पित्ताशय रोग विशेषज्ञ से लैप कोलेसिस्टेक्टोमी इलाज के लिए सलाह लेते हैं, तो पित्ताशय रोग विशेषज्ञ आपको लैप कोलेसिस्टेक्टोमी सर्जरी की तैयारी के बारे में समझाने में आपकी सहायता करेंगे। इसके साथ ही समस्या की बेहतर जांच के लिए कुछ परीक्षण की जरूरत होती है ,जैसे
सर्जरी से पहले आपको डॉक्टर को यह आवश्यक बताना चाहिए, कि आप वर्तमान में कौन-कौन सी दवा ले रहे हैं। डॉक्टर द्वारा आपको यह भी बताया जाएगा, कि सर्जरी के दौरान और सर्जरी के बाद में दर्द को किस तरीके से कंट्रोल किया जाएगा। इसके साथ ही सर्जरी से कुछ घंटे पहले और बाद में अपने भोजन और तरल पदार्थों के सेवन को कम करना होता है। इन सभी छोटी-छोटी, पर जरूरी बातों का अच्छे तरीके से पालन करना सर्जरी को एक सही दिशा में लेकर जाने और सफल बनाने में अहम भूमिका निभाता है।
लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी की प्रक्रिया को शुरू करने से पहले, विशेषज्ञ द्वारा आपको जर्नल एनेस्थीसिया दिया जाता है, ताकि आप पूरी प्रक्रिया के दौरान सोए रहें। इसके बाद फिर डॉक्टर आपके गले में एक ट्यूब डालेंगे, जिससे आपको सांस लेने में मदद मिलेगी। पित्ताशय की पथरी का उपचार के के लिए लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी सर्जरी के संभावित चरण इस प्रकार हैं:
लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी सर्जरी के माध्यम से पित्ताशय की थैली को हटाने से आपको दर्द से छुटकारा मिल जाता है और साथ ही पित्ताशय की पथरी की वजह से होने वाले संक्रमण का इलाज हो जाता है। यह उपचार पथरी को दोबारा होने से रोकता है, जिससे आपको काफी ज्यादा राहत मिलती है। इस तरह स्थिति को जब आप नज़रअंदाज़ करते रहते हैं, तो संक्रमण और ज्यादा बढ़ जाता है, और पथरी दोबारा- दोबारा होने की संभावना बढ़ जाती है। पंजाब में पित्ताशय की पथरी निकालने की सर्जरी उपलब्ध है। लेप्रोस्कोपिक प्रक्रिया के माध्यम से पित्ताशय की पथरी निकालने के कई फायदे मिलते हैं जैसे:
लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी प्रक्रिया मरीज को काफी ज्यादा राहत प्रदान करती है, और उसके जीवन की समग्र गुणवत्ता को बेहतर बनाती है।
लुधियाना में खोसला किडनी स्टोन एंड सर्जिकल सेंटर में, सबसे पहले विशेषज्ञ सर्जन आपकी समस्या की पूरी जांच करते हैं, स्थिति की पूरी जांच करने के बाद, सर्जन उपचार योजना को व्यक्तिगत रूप से तैयार करते हैं। आपकी समस्या के आधार पर, विशेषज्ञ आपको सही उपचार प्रदान करते हैं और प्रक्रिया के बारे में पूरी और सही जानकारी देते हैं। अपने बेहतर स्वास्थ्य की ओर अपना पहला कदम बढ़ाते हुए, आज ही आप पंजाब में हमारे जानकार पित्ताशय सर्जन से संपर्क करें
अगर आप अपने उपचार में थोड़ी सी भी देरी करते हैं, तो इससे आपको कई जटिलताएँ का सामना करना पड़ सकता है, जैसे:
पित्ताशय की पथरी को निकालने के बाद किसी व्यक्ति को रिकवर होने में कितना समय लगता है, इस बात की कोई निर्धारित समय-सीमा नहीं है। वास्तव में रिकवरी का समय इस बात पर भी निर्भर करता है, कि मरीज अपनी देखभाल कितनी अच्छी तरीके से करता है और साथ ही वह सर्जन के द्वारा दी सलाहों का कितना पालन करता हैं। कुछ इस तरह के कारक जो पित्ताशय की पथरी निकलने के बाद, ठीक होने के समय को प्रभावित कर सकते हैं, वे हैं:
सर्जरी के बाद यदि आपको निम्न लक्षण दिखाई दे, तो यह आपातकालीन संकेत हो सकते हैं ,जैसे
पित्ताशय की सर्जरी के बाद अगर आपको इस तरह के लक्षण नज़र आते हैं, तो आपका जल्द से जल्द किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना बहुत मत्वपूर्ण होता है।
